एक बार तो हाथ उठा लो प्रभु श्री राम के लिए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 एक बार तो हाथ उठा लो प्रभु श्री राम के लिए लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 एक बार तो हाथ उठा लो प्रभु श्री राम के लिए Video
Immerse yourself in the divine blessings of Lord Rama with this soulful Bhajan, ‘Ek Bar To Hath Utha Lo Prabhu Shri Ram Ke Liye’, sung by the talented Sachin Nigam. With lyrics and music by Sachin Nigam and Dev Sharma respectively, this Bhajan is a heartfelt tribute to the divine lord.
So, sit back, relax, and let the divine energy of ‘Ek Bar To Hath Utha Lo Prabhu Shri Ram Ke Liye’ envelop you.
एक बार तो हाथ उठा लो प्रभु श्री राम के लिए लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: दिल दीवाने का।
मेरे हृदय में बसने वाले,
भगवान के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो,
प्रभु श्री राम के लिए।।
गुरुकुल से शिक्षा पाकर,
बचपन में ताड़का मारी,
ऋषि मुनि का हवन कराया,
वह बन गए थे धनुर्धारी,
दशरथ जी के उस लाला के,
अभिमान के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
प्रभु श्री राम के लिए।।
गुरु विश्वामित्र के संग में,
गए जनकपुरी रघुराई,
जहां संग सुशोभित हो गई,
जगजननी सीता माई,
शिव धनुष को पल में तोड़ा,
जनक सम्मान के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
प्रभु श्री राम के लिए।।
फिर राजतिलक को लेकर,
ऐसा तूफान है आया,
विधना ने रचकर माया,
श्री राम को वन है पठाया,
तो पिताश्री के प्रण के,
उस मान के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
प्रभु श्री राम के लिए।।
फिर कालचक्र ने प्रभु पर,
ऐसा है चक्र चलाया,
माता सीता को रावण,
लेकर है लंका सिधाया,
फिर सचिन कहे रावण के,
मरण कल्याण के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
प्रभु श्री राम के लिए।।
📖 Related: जियो रे डोकरा निर्वाणी रे बाबा निर्वाणी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मेरे हृदय में बसने वाले,
भगवान के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो,
प्रभु श्री राम के लिए।।
एक बार तो हाथ उठा लो प्रभु श्री राम के लिए Video
एक बार तो हाथ उठा लो प्रभु श्री राम के लिए Video
SINGER:SACHIN NIGAM
WRITER:SACHIN NIGAM
MUSIC:DEV SHARMA
RECORDING:RK STUDIO
VIDEO BY:SHRADDHA DIGITAL WORLD’S
MIXING:NARENDRA SHARMA