फागण रंगीला आया खाटू चलो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
फागण रंगीला आया खाटू चलो लिरिक्स
Fagan Rangeela Aaya Khatu Chalo
फागण रंगीला आया खाटू चलो लिरिक्स (हिन्दी)
फागण रंगीला आया खाटू चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटू चलो,
छोड़ दो ये चिंता तुम घर और जहान की,
बस एक झोला उठाया खाटू चलो,
फागण रंगीला आया खाटु चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटु चलो।।
फागण की ग्यारस की मौज ही अलग है,
श्याम दर्शन को आया जैसे सारा जग है,
गली गली हर जगह है भक्तों की टोलियां,
यहाँ वहाँ बाबा का जयकारा रहा लग है,
जादू सा सब पे छाया खाटू चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटू चलो,
फागण रंगीला आया खाटु चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटु चलो।।
शीश का दानी किसी ने लखदातार कहा,
सांवरिया सेठ कहा यारों का यार कहा,
नन्द किशोर माखनचोर मुरलीधर कहा,
खाटू नरेश कलयुग का अवतार कहा,
सबके के मनों को भाया खाटू चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटू चलो,
फागण रंगीला आया खाटु चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटु चलो।।
मांग लेना जो भी चाहो सबसे बड़ा दानी है,
सांवरे की माया जिसने पूजा उसने जानी है,
हारे का सहारा कभी काम ना अटकने दे,
सरल लख्खा पे करता रहता मेहरबानी है,
मौका सुनहरा पाया खाटू चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटू चलो,
फागण रंगीला आया खाटु चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटु चलो।।
फागण रंगीला आया खाटू चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटू चलो,
छोड़ दो ये चिंता तुम घर और जहान की,
बस एक झोला उठाया खाटू चलो,
फागण रंगीला आया खाटु चलो,
श्याम बाबा ने बुलाया खाटु चलो।।
📖 Related: एकन बार आज्यो माँ श्रीयादे म्हारे पावणा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Singer Lakhbir Singh Lakha Ji
फागण रंगीला आया खाटू चलो Video
फागण रंगीला आया खाटू चलो Video