गणपति के गुण गाते चलो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
गणपति के गुण गाते चलो भजन लिरिक्स
Ganpati Ke Gun Gaate Chalo
गणपति के गुण गाते चलो भजन लिरिक्स (हिन्दी)
गणपति के गुण गाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे,
पहले इन्हें मनाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।
सबसे पहले शुभ कर्मों में,
इनको जगत पूजे सारा,
काज सफल हो जाए सभी का,
नाम जो ले इनका प्यारा,
दुखड़े अपने सुनाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।
शिव सुत ये गौरी के नंदन,
रिद्धि सिद्धि के ये दाता है,
खुल जाए तकदीर सभी की,
ये सबके भाग्य विधाता है,
मन में इन्हीं को बिठाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।
गणपति के गुण गाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे,
पहले इन्हें मनाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।
गीत रचना एवं गायन मनोज कुमार खरे।
गणपति के गुण गाते चलो भजन Video
गणपति के गुण गाते चलो भजन Video
📖 Related: कान्हा मोरे नाहीं कहुँ मोहें ठौर Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs