गौरा के राज दुलारे शिव की आँखों के तारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 गौरा के राज दुलारे शिव की आँखों के तारे लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 गौरा के राज दुलारे शिव की आँखों के तारे Video
Immerse yourself in the divine melody of “Gaura Ke Raj Dulare Shiv Ki Aankho Ke Tare,” beautifully sung by Nidhi Sahil. With heartfelt lyrics penned by Pradeep Sahil, this bhajan captures the essence of devotion. The visuals, skillfully captured by Vishal Sharma of Sai Videos, were filmed at the stunning Leela Palace in New Delhi. Special thanks to the Sabharwal Family for their support in bringing this beautiful production to life.
गौरा के राज दुलारे शिव की आँखों के तारे लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कजरा मोहब्बत वाला।
गौरा के राज दुलारे,
शिव की आँखों के तारे,
गुण गाए सारा संसार,
गूंजे है तेरी जय जयकार,
शोभा अति प्यारी तेरी,
मूसे की सवारी तेरी,
सदक़े मैं जाऊँ बलिहार,
गूंजे है तेरी जय जयकार।।
कानों में कुण्डल सोहे,
माथे पर तिलक सिंदूरी,
भगतों के मन की करते,
आशा तुम हरदम पूरी,
शरणागत की सुध लेते,
हर लेते हर मजबूरी,
प्रथमे होती है पूजा,
तुम सा कोई देव ना दूजा,
महिमा तुम्हारी है अपार,
गूंजे है तेरी जय जयकार।।
अदभुत है रूप तुम्हारा,
लीला भी है मनोहारी,
अचरज से देखे तुमको,
जग सारा दुनिया सारी,
गज-आनन लम्बोदर तुम,
संकट-हर्ता उपकारी,
निर्धन को माया देते,
कोड़ी को काया देते,
ख़ुशियाँ हो देते बेशुमार,
गूंजे है तेरी जय जयकार।।
आया मैं साहिल जब से,
बप्पा तेरे चरणों में,
जब से रखा है तूने,
सेवक मुझको अपनों में,
खोया खोया रहता हूँ,
अब तेरे ही भजनों में,
रहमत की बारिश कर दी,
ख़ुशियों से झोली भर दी,
मुझको बना के सेवादार,
गूंजे है तेरी जय जयकार।।
📖 Related: Mohammed Rafi Kaha Jupe Ho Raja Ram
गौरा के राज दुलारे,
शिव की आँखों के तारे,
गुण गाए सारा संसार,
गूंजे है तेरी जय जयकार,
शोभा अति प्यारी तेरी,
मूसे की सवारी तेरी,
सदक़े मैं जाऊँ बलिहार,
गूंजे है तेरी जय जयकार।।
गौरा के राज दुलारे शिव की आँखों के तारे Video
गौरा के राज दुलारे शिव की आँखों के तारे Video
Bhajan Title: Gaura Ke Raj Dulare Shiv Ki Aankho Ke Tare
Singer: Nidhi Sahil
Lyrics: Pradeep Sahil
Video: Vishal Sharma (Sai Videos)
Location: Leela Palace, New Delhi
Special Thanks: Sabharwal Family