गौरा मेहंदी लगाओ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
गौरा मेहंदी लगाओ भजन लिरिक्स
Gaura Mehandi Lagao
गौरा मेहंदी लगाओ भजन लिरिक्स (हिन्दी)
मेरी भोले से हो गई बात,
लेके आयेंगे वो बारात,
गौरा मेहंदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।
गरुड़ सवारी विष्णु चले है,
विष्णु चले संग ब्रह्मा चले है,
और नारद भी आयेंगे साथ,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।
हाथी न घोड़े न होगी सवारी,
भूतों प्रेतों की पलटन है सारी,
होगी नंदी गणों की बारात,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।
भोले की जटा में रहती है गंगा,
हाथों में डमरू मस्तक पे चंदा,
वो तो नंदी पे होंगे सवार,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।
देखो बाराती कैसे निराले,
पीते है भर भर भांगिया के प्याले,
वो तो घोटा लगाएं दिन रात,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।
भोले की आ गई देखो सवारी,
पिया मिलन की आ गई बारी,
अब तो फेरे भी होंगे सात,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।
मेरी भोले से हो गई बात,
लेके आयेंगे वो बारात,
गौरा मेहंदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।
Singer / Upload Priya Sajan
गौरा मेहंदी लगाओ भजन Video
गौरा मेहंदी लगाओ भजन Video
📖 Related: बेल आईजी री बांधो भाई नेम धर्म सब पालो भाई Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs