घर आए नंदलाला जन्माष्टमी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
घर आए नंदलाला जन्माष्टमी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

घर आए नंदलाला जन्माष्टमी भजन लिरिक्स

Ghar Aaye Nandlala Janmashtami Bhajan

घर आए नंदलाला जन्माष्टमी भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज राधे राधे जपो चले।

बाजे रे बधैया,
घर आए नंदलाला,
बाजे रे बधैया,
घर आए नँदलाला।।

गोकुल आज ख़ुशी से झूमे,
पवन भी कान्हा के पग चूमे,
मन को लुभाए रे जी मुरली वाला,
बाजे रे बधैया,
घर आए नँदलाला।।

देवी देव दर्शन को आए,
देख के कान्हा मन मुस्काए,
पहनाए है पुष्प की माला,
बाजे रे बधैया,
घर आए नँदलाला।।

सब ही निहार रहे कान्हा को,
मोह रहे कान्हा है मन को,
सबको अपने रंग रंग डाला,
बाजे रे बधैया,
घर आए नँदलाला।।

सारा शहनाज़ भी देवे बधाई,
नन्द बाबा घर जन्मे कन्हाई,
प्रतिक बोले जय गोपाला,
बाजे रे बधैया,
घर आए नँदलाला।।

बाजे रे बधैया,
घर आए नंदलाला,
बाजे रे बधैया,
घर आए नँदलाला।।

Singer Shahnaz & Sara Akhtar

घर आए नंदलाला जन्माष्टमी भजन Video

घर आए नंदलाला जन्माष्टमी भजन Video

Browse all bhajans by Sara AkhtarBrowse all bhajans by Shahnaz Akhtar
See also  वृन्दावन में श्री चरणन में हमको रहना है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India