Gokul Baje Badhai [Full Song] Man Lago Yaar Fakeeri Mein
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Gokul Baje Badhai [Full Song] Man Lago Yaar Fakeeri Mein
मन लागो मेरो यार फकीरी में ।
जो सुख पावो राम भजन में,
सो सुख नाही अमीरी में ॥
भला बुरा सब का सुन लीजै,
कर गुजरान गरीबी में ॥
प्रेम नगर में रहिनी हमारी,
भली बन आई सबुरी में ॥
हाथ में खूंडी, बगल में सोटा,
चारो दिशा जागीरी में ॥
आखिर यह तन ख़ाक मिलेगा,
कहाँ फिरत मगरूरी में ॥
कहत कबीर सुनो भाई साधो,
साहिब मिले सबुरी में ॥
📖 Related: सब मिल के गाओ थोड़े भजन सुनाओ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs