गुरुदेव बिना इस जीवन के अंधकार को कौन मिटाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 गुरुदेव बिना इस जीवन के अंधकार को कौन मिटाएगा लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 गुरुदेव बिना इस जीवन के अंधकार को कौन मिटाएगा Video
गुरुदेव बिना इस जीवन के अंधकार को कौन मिटाएगा लिरिक्स
Gurudev Bina Is Jivan Ke Andhkar Ko Kaun Mitayega
गुरुदेव बिना इस जीवन के अंधकार को कौन मिटाएगा लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज दुनिया में देव हजारों है।
गुरुदेव बिना इस जीवन के,
अंधकार को कौन मिटाएगा,
सत मार्ग कौन दिखाएगा,
बुरा भला कौन समझाएगा,
गुरुदेव बिना इस जीवन के,
अंधकार को कौन मिटाएगा।।
गुरुदेव अलौकिक शक्ति है,
गुरुदेव बिना नहीं भक्ति है,
जो कर्मों वाली कश्ती है,
उसे गुरु ही पार लगाएगा,
गुरुदेव बिना इस जीवन के,
अंधकार को कौन मिटाएगा।।
जब कृपा गुरु की होती है,
तब जगती ज्ञान की ज्योति है,
जो पडा़ रेत में मोती है,
उसे सतगुरु ही चमकाएगा,
गुरुदेव बिना इस जीवन के,
अंधकार को कौन मिटाएगा।।
है ज्ञान गुरु के चरणों में,
है ध्यान गुरु के चरणों में,
सब धाम गुरु के चरणों में,
जो टोहेगा वो पाएगा,
गुरुदेव बिना इस जीवन के,
अंधकार को कौन मिटाएगा।।
जो कलम गजेन्द्र की चलती है,
सब कृपा गुरु से ही मिलती है,
जब तक ना जान निकलती है,
सतगुरु की महिमा गाएगा,
गुरुदेव बिना इस जीवन के,
अंधकार को कौन मिटाएगा।।
गुरुदेव बिना इस जीवन के,
अंधकार को कौन मिटाएगा,
सत मार्ग कौन दिखाएगा,
बुरा भला कौन समझाएगा,
गुरुदेव बिना इस जीवन के,
अंधकार को कौन मिटाएगा।।
गायक भगत रविंद्र भट्टी कुरुक्षेत्र।
लेखक / प्रेषक गजेन्द्र स्वामी करनाल।
गुरुदेव बिना इस जीवन के अंधकार को कौन मिटाएगा Video
गुरुदेव बिना इस जीवन के अंधकार को कौन मिटाएगा Video
📖 Related: तुझे हम ढूंढ रहे है कहाँ हो मुरली वाले भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs