Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

गुरुदेव मेरी ये प्रार्थना है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 9, 2024
गुरुदेव मेरी ये प्रार्थना है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

गुरुदेव मेरी ये प्रार्थना है भजन लिरिक्स

Gurudev Meri Ye Prarthna Hai

गुरुदेव मेरी ये प्रार्थना है भजन लिरिक्स (हिन्दी)

गुरुदेव मेरी ये प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरि नाम प्यारा,
शुकदेव मेरी ये प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरि नाम प्यारा,
छूटे भले ये संसार सारा,
छूटे कभी ना सहारा तुम्हारा,
गुरुदेव मेरी यह प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरी नाम प्यारा।।

अपराधी मैं तुम क्षमा के हो सागर,
तुम प्रेम दाता मेरी खाली गागर,
एक बार देखो दशा मेरी आकर,
काहे को करते हो मुझसे किनारा,
गुरुदेव मेरी यह प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरी नाम प्यारा।।

नियम नही है संयम नहीं है,
वैराग्य का एक लक्षण नही है,
भक्ति नही है साधन नहीं है,
रो रो के तुमको कभी ना पुकारा,
गुरुदेव मेरी यह प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरी नाम प्यारा।।

आंखों से माया का पर्दा हटा दो,
युगल को दिखा दो दासी बना दो,
निज रूप गुरुदेव अपना जना दो,
तुम बिन मेरा ना होगा गुजारा,
गुरुदेव मेरी यह प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरी नाम प्यारा।।

ना अपराध मेरे चित में धरोगे,
कृपा के बने हो कृपा ही करोगे,
क्षमा से भरे हो क्षमा ही करोगे,
बुला गौरदास चरण सिर धरोगे,
तभी होगा मुझसे अधम का निवारा,
गुरुदेव मेरी यह प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरी नाम प्यारा।।

गुरुदेव मेरी ये प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरि नाम प्यारा,
शुकदेव मेरी ये प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरि नाम प्यारा,
छूटे भले ये संसार सारा,
छूटे कभी ना सहारा तुम्हारा,
गुरुदेव मेरी यह प्रार्थना है,
भूलूँ कभी ना मैं हरी नाम प्यारा।।

📖 Related: Sonu Nigam: Maa Ka Darbar - Rang Hoke Tere Rangon

गुरुदेव मेरी ये प्रार्थना है भजन Video

गुरुदेव मेरी ये प्रार्थना है भजन Video

स्वर श्री गौरदास जी महाराज।
प्रेषक विकास किशोरी दास।
9996546969

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state