हनुमान तेरी महिमा सारे जग ने जानी है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 हनुमान तेरी महिमा सारे जग ने जानी है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 हनुमान तेरी महिमा सारे जग ने जानी है Video
हनुमान तेरी महिमा सारे जग ने जानी है लिरिक्स
Hanuman Teri Mahima Sare Jag Ne Jani Hai
हनुमान तेरी महिमा सारे जग ने जानी है लिरिक्स (हिन्दी)
हनुमान तेरी महिमा,
सारे जग ने जानी है,
बजरंग तेरी भक्ति,
श्री राम ने पहचानी है।।
फल समझकर सूरज को,
तुम उसको निगल जाते हो,
बचपन में ही लीला,
ऐसी तुम दिखाते हो,
हनुमान तेरी महीमा,
सारे जग ने जानी है।।
पल में संकट हरते,
संकट मोचन कहलाते हो,
पवन वेग से उड़कर,
संजीवनी ले आते हो,
हनुमान तेरी महीमा,
सारे जग ने जानी है।।
रावण की लंका जाकर,
लंका तुम जलाते हो,
राम नाम का डंका,
लंका में बजाते हो,
हनुमान तेरी महीमा,
सारे जग ने जानी है।।
राम की शरण में रहते हो,
राम भक्त कहलाते हो,
राम की भक्ति में डूबे,
राम की महिमा गाते हो,
हनुमान तेरी महीमा,
सारे जग ने जानी है।।
सियाराम बसे है मन में,
ये दुनिया को बताते हो,
सुनकर ताना विभीषण का,
तुम सिना फाड़ दिखते हो,
हनुमान तेरी महीमा,
सारे जग ने जानी है।।
हनुमान तेरी महिमा,
सारे जग ने जानी है,
बजरंग तेरी भक्ति,
श्री राम ने पहचानी है।।
By Priyanjay Ke Shyam Bhajan
हनुमान तेरी महिमा सारे जग ने जानी है Video
हनुमान तेरी महिमा सारे जग ने जानी है Video
📖 Related: यशोदा नु देयो बधाइयां घर जमेया कन्हियाँ | Lyrics, Video | Krishna Bhajans