ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Bhajans English

He Banke Bihari Girdhari Ho Pyar Tumhare Charno Me

• Updated: Dec 26, 2019
He Banke Bihari, He Banke Bihari Girdhari Ho Pyar Tumhare Charno Me
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

He Banke Bihari Girdhari Ho Pyar Tumhare Charno Me

हे बांके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
नटवर मधुसुदन बनवारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।

मैं जग से ऊब चुका मोहन,
सब जग को परख चुका सोहन,
अब शरण तिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।

पापी या जापी नर-नारी,
इन चरणों से जिनकी यारी,
उनके हरि हो तुम भयहारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।

भाई सुत दार कुटुम्बी जन,
मैं मेरे के सिगरे बंधन,
सब स्वारथ के संसारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।

नख कुंद कांती कस्तूरी सम,
चर्चित चन्दन अर्पित मम मन,
तेरे चरणों की बलिहारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।

मैं सुख में रहूं चाहे दुःख में रहूं,
काँटों में रहूं फूलो में रहूं,
वन में घर में जहाँ भी रहूं,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।

मन के मंदिर में आओ तुम,
नस नस में श्याम समाओ तुम,
तुम्हरे हैं हम हमरे हो तुम,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।

इस जीवन के तुम जीवन हो,
हे श्याम तुम्ही मेरे धन हो,
सुख शांति मूल तप चिंतन हो,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।

हे बांके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
नटवर मधुसुदन बनवारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी,
हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।

📖 Related: कीड़ी ने कण हाथी ने मण श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state