Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

हे गणपति दीनदयाल प्रभु हमें शरण लगा लो तो जाने Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 24, 2024
हे गणपति दीनदयाल प्रभु हमें शरण लगा लो तो जाने Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

हे गणपति दीनदयाल प्रभु हमें शरण लगा लो तो जाने लिरिक्स

Hey Ganpati Deendayal Prabhu Hame Sharan Laga Lo To Jane

हे गणपति दीनदयाल प्रभु हमें शरण लगा लो तो जाने लिरिक्स (हिन्दी)

हे गणपति दीनदयाल प्रभु,
हमें शरण लगा लो तो जाने,
तुम देव मेरे मैं दास तेरा,
मुझको अपना लो तो जाने।।

भक्तों ने तेरी पुकार करी,
आ नाव मेरी मझदार पड़ी,
मेरी इस भट्की नैया को,
उस पार लगा दो तो जाने,
हे गणपति दीनदयाल प्रभु।।

द्वारे पे सवाली जो आया,
मुंह मांगा वर उसने पाया,
मेरी भी बिगड़ी किस्मत को,
प्रभु आप बनादो तो जाने,
हे गणपति दीनदयाल प्रभु।।

तुम रिद्धि सिद्धि के दाता हो,
दुखियों के भाग्य विधाता हो,
राजेंद्र को जो निज चरणों से,
प्रभु आप लगालो तो जाने,
हे गणपति दीनदयाल प्रभु।।

हे गणपति दीनदयाल प्रभु,
हमें शरण लगा लो तो जाने,
तुम देव मेरे में दास तेरा,
मुझको अपना लो तो जाने।।

गीतकार / गायक राजेंद्र प्रसाद सोनी।

हे गणपति दीनदयाल प्रभु हमें शरण लगा लो तो जाने Video

हे गणपति दीनदयाल प्रभु हमें शरण लगा लो तो जाने Video

📖 Related: सरस सुपावन शक्ति हे तेजोमयी | Lyrics, Video | Durga Bhajans

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state