हे गणपति हे गणराज आपका अभिनन्दन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
हे गणपति हे गणराज आपका अभिनन्दन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

हे गणपति हे गणराज आपका अभिनन्दन लिरिक्स

Hey Ganpati Hey Ganraj Aapka Abhinandan

हे गणपति हे गणराज आपका अभिनन्दन लिरिक्स (हिन्दी)

हे गणपति हे गणराज,
आपका अभिनन्दन,
मेरे घर में पधारे आज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन।।

गजवदन विनायक देवा,
सुर नर मुनि करते सेवा,
सुर नर मुनि करते सेवा,
रखते भक्तो की लाज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन।।

पहले पूजा करूँ तुम्हारी,
सह परिवार हूँ मैं आभारी,
सह परिवार हूँ मैं आभारी,
मेरे बिगड़े बनाना काज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन।।

रिद्धि सिद्धि के दाता,
महावीर तेरे गुण गाता,
महावीर तेरे गुण गाता,
रज चरणों की दो महाराज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन।।

हे गणपति हे गणराज,
आपका अभिनन्दन,
मेरे घर में पधारे आज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन।।

हे गणपति हे गणराज आपका अभिनन्दन Video

हे गणपति हे गणराज आपका अभिनन्दन Video

Ganesh Bhajan: Hey Ganpati Hey Ganraj
Singer: Lakhbir Singh Lakkha
Lyrics: Mahavir Prasad
Music: Natraj Dastidar
Video Production: A Minor Creation Pvt Ltd
Director: Maninder Bhandari

Browse all bhajans by Lakhbir Singh Lakkha
See also  तीनो लोको में भोले के जैसा दूसरा कोई दानी नहीं है | Lyrics, Video | Shiv Bhajans

Browse Temples in India