Hey Ladli Radhey Mere Jivan Main New Krishna Bhajan By Chitra Vichitra
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Hey Ladli Radhey Mere Jivan Main New Krishna Bhajan By Chitra Vichitra
हे लाड़ली राधे मेरे जीवन में,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे,
तेरी याद मे व्याकुल हो जाऊं इतना,
अंसुओ की यमुना बाह जाये।।
पल पल छीन छीन प्यारी राधे,
तेरी बाट निहारु में,
इस जीवन की हर श्वास श्वास मे,
तुम्हे पुकारो मे,
रहा अब जाए ना,
कहा कुछ जाए ना,
तेरे चरणों की सेवा में,
जीवन मेरा ये कट जाये,
हे लाड़ली राधे मेरे जीवन मैं,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे।।
इतना वियोगी बन जाऊं,
सुध बुध खो जाए सारी,
मूर्छित पड़ा रहूँ ब्रज रज में,
बनकर तेरा दरश भिखारी,
दशा मुझ दिन की,
मंद मतिहीन की,
तभी सुधरेगी की श्री श्यामा,
हाथ सिर पर जो सहरावे,
हे लाड़ली राधे मेरे जीवन मैं,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे।।
दे देना जगह नीच चरनन मे
यही कामना जीवन की,
प्रीतम संग प्यारी आओगी,
सुध लेना निर्धन की,
कृपा बरसाओ की
मुझे अपनाओगी
तेरी करुणा भरी दृष्टि को
ये चित्र विचित्र भी ललचावे,
हे लाड़ली राधे मेरे जीवन मैं,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे।।
हे लाड़ली राधे मेरे जीवन मै,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे,
तेरी याद मे व्याकुल हो जाऊं इतना,
अंसुओ की यमुना बाह जाये।।