हे शिव के लाला अरज सुनो हम शरण तुम्हारी आए है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 हे शिव के लाला अरज सुनो हम शरण तुम्हारी आए है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 हे शिव के लाला अरज सुनो हम शरण तुम्हारी आए है Video
हे शिव के लाला अरज सुनो हम शरण तुम्हारी आए है लिरिक्स
Hey Shiv Ke Lala Araj Suno
हे शिव के लाला अरज सुनो हम शरण तुम्हारी आए है लिरिक्स (हिन्दी)
हे शिव के लाला अरज सुनो,
हम शरण तुम्हारी आए है,
ठुकराना ना हमको देवा,
इस जग के हम ठुकराए है,
हम शरण तुम्हारी आए है,
हम शरण तुम्हारी आए है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
दुनिया रूठे तो रूठा करे,
हमसे नाराज ना होना तुम,
तुम से ही मंगल करता हो,
बड़ी आस लगाकर आये है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
भव सागर सामने है तो क्या,
हमको कोई भी फिकर नहीं,
मजधार डुबा या पार लगा,
ये ठान के द्वारे आये है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
उसका अमंगल न होता कभी,
सबसे पहले तुझे पूजे जो,
अपने वंदन में हे देवा,
तेरे गुणगान ही गाए है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
शिव शंकर और सब देवो की,
किरपा तुझ पर ही विशेष रही,
तेरे नटखट पर शंकर नंदन,
सब देवों के मन भाये है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
तू चाहे तो बलहिनो में,
बल बुद्धि का संचार करे,
वो निर्बल भी बलवान बने,
जो चरणों में शीश झुकाए है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
📖 Related: तेरी किरपा से मैया हर काम हो गया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
कलयुग में तुमसा फलदायक,
कोई और मिला ना है देवा,
खाली झोली लेकर आए,
तेरे द्वार से भर ले जाए है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
रिद्धि सिद्धि और लक्ष्मी माँ,
आ जाए वहाँ तू रहे जहाँ,
इस बार मेरे घर में तू आ,
ये आस लिए हम आए है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
दरबार तेरे और द्वार तेरे,
आनंद की बारिश होती है,
शरणागत पर देवा तूने,
खुशियों के मेघ बरसायें है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
हे शिव के लाला अरज सुनो,
हम शरण तुम्हारी आए है,
ठुकराना ना हमको देवा,
इस जग के हम ठुकराए है,
हम शरण तुम्हारी आए है,
हम शरण तुम्हारी आए है,
हे शिव के लाला अरज सुनों,
हम शरण तुम्हारी आए है।।
हे शिव के लाला अरज सुनो हम शरण तुम्हारी आए है Video
हे शिव के लाला अरज सुनो हम शरण तुम्हारी आए है Video