हे शिव शंकर डमरू वाले करके कृपा हमको अपना ले Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 हे शिव शंकर डमरू वाले करके कृपा हमको अपना ले लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 हे शिव शंकर डमरू वाले करके कृपा हमको अपना ले Video
हे शिव शंकर डमरू वाले करके कृपा हमको अपना ले लिरिक्स
Hey Shiv Shankar Damru Wale
हे शिव शंकर डमरू वाले करके कृपा हमको अपना ले लिरिक्स (हिन्दी)
हे शिव शंकर डमरू वाले,
करके कृपा हमको अपना ले,
हम सब हैं प्रभु लेने वाले,
तुम देने वाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।।
भटक रहे है दर दर पे हम,
तू ही बतादे जाएं कहाँ हम,
बाह पकड़ कर हमको उठाले,
कर में शुभ त्रिशूल सम्हाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।।
कोई न दीखे हमको सहारा,
चारो तरफ हर कोई दुखियारा,
अंधियारों से हमको बचाले,
ओ भोले बाघाम्बर वाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।।
तेरे जैसा न वर दाता,
तीन लोक में तुमसा दाता,
गंग शीश शशि चंद उजाले,
राजेन्द्र सब दुख हरने वाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।।
हे शिव शंकर डमरू वाले,
करके कृपा हमको अपना ले,
हम सब हैं प्रभु लेने वाले,
तुम देने वाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।।
गायक / गीतकार राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
हे शिव शंकर डमरू वाले करके कृपा हमको अपना ले Video
हे शिव शंकर डमरू वाले करके कृपा हमको अपना ले Video
📖 Related: युग युग जीवे तू माँ | Lyrics, Video | Miscellaneous Bhajans