ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

होके मैया शेर पे सवार आ जाना भक्तों के द्वार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 9, 2024
होके मैया शेर पे सवार आ जाना भक्तों के द्वार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

होके मैया शेर पे सवार आ जाना भक्तों के द्वार लिरिक्स

Hoke Maiya Sher Pe Sawar Aa Jana Bhakto Ke Dwar

होके मैया शेर पे सवार आ जाना भक्तों के द्वार लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज देखा है पहली बार।

होके मैया शेर पे सवार,
आ जाना भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार,
कबसे खड़े राह में,
अखियाँ हैं यूँ बेकरार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

ज्योति जलाऊँ,
तेरा ध्यान लगाऊँ,
तेरी अद्भुत छवि मैं,
मेरे मन में बसाऊं,
मैं तेरा ही बालक,
जननी है तू मेरी,
अम्बे माँ शारदे,
विनती सुनले तू मेरी,
होके मईया शेर पे सवार,
आ जाना भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

चरणों में तेरे,
हम सिर को झुकाएं,
बड़ी आशा लिए हम,
तेरी महिमा सुनाएं,
फूलों से भरके झोली,
तेरे दर पे मैं चढाऊँ,
केसरिया बिंदी लगाके,
लाली चूनर ओढाऊँ,
होके मईया शेर पे सवार,
आ जाना भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

कण कण में माई,
तेरी शक्ति समाई,
जब विपदा पड़ी तो,
दौड़ी चली आई,
मेरी पुकार सुनके,
दर्शन ज़रा दिखा दो,
करके दया मेरी दाते,
धन्य जीवन बना दो,
होके मईया शेर पे सवार,
आ जाना भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

होके मैया शेर पे सवार,
आ जाना भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार,
कब से खड़े राह में,
अखियाँ हैं यूँ बेकरार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार।।

📖 Related: झुक गए बड़े बड़े सरदार तेरी मोर छड़ी के आगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Singer / Writer Mukesh Kumar Meena

होके मैया शेर पे सवार आ जाना भक्तों के द्वार Video

होके मैया शेर पे सवार आ जाना भक्तों के द्वार Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state