होरी खेलूं मैं श्याम तेरे संग ना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 होरी खेलूं मैं श्याम तेरे संग ना भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 होरी खेलूं मैं श्याम तेरे संग ना भजन Video
होरी खेलूं मैं श्याम तेरे संग ना भजन लिरिक्स
Hori Khelun Main Shyam Tere Sang Na
होरी खेलूं मैं श्याम तेरे संग ना भजन लिरिक्स (हिन्दी)
होरी खेलूं मैं,
श्याम तेरे संग ना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना।।
छोड़ो श्याम हाथ मेरा,
घर मोकु जानो,
देर हो जाए सास,
देगी उलाहनों,
घर पे मारेगो,
मोहे मेरो सजना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना।।
होली का मौसम है,
ऋतू मस्तानी,
नखरें दिखावे ना,
ग्वालिन दीवानी,
आज मुश्किल है,
गोरी तेरे बचना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना।।
करके बहाना,
किसी और दिन आउंगी,
खेलूंगी होरी श्याम,
तुमको खिलाऊंगी,
चली जाउंगी,
श्याम तेरे अंगना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना।।
होरी खेलूं मैं,
श्याम तेरे संग ना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना,
जाओ जाओ,
लगाओ मेरे रंग ना।।
गायक धन्वन्तरी दास जी महाराज।
होरी खेलूं मैं श्याम तेरे संग ना भजन Video
होरी खेलूं मैं श्याम तेरे संग ना भजन Video
📖 Related: सुन लो सुन लो जी बाबाजी मैंने एक जरुरी काम | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans