हृदय में जिनके बसते सीताराम है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
हृदय में जिनके बसते सीताराम है भजन लिरिक्स
Hriday Me Jinke Baste Sitaram Hai
हृदय में जिनके बसते सीताराम है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: दिल दीवाना ना जाने।
हृदय में जिनके,
बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि,
पवनपुत्र हनुमान है,
भक्तों में भक्त हनुमान जी,
सबसे महान है,
हृदय मे जिनके,
बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि,
पवनपुत्र हनुमान है।।
रोम रोम में राम है,
सबको ये बतला दिया,
राम भक्त हनुमान ने
सीना चीर दिखला दिया,
राम सियाराम सियाराम,
जय जय राम,
राम सियाराम सियाराम,
जय जय राम,
रोम रोम में राम है,
सबको ये बतला दिया,
राम भक्त हनुमान ने
सीना चीर दिखला दिया,
रटते दिन रात श्री राम नाम है,
उनके चरणों में ही,
इनको आराम है,
करते राम नाम का,
अमृत पान है,
हृदय मे जिनके,
बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि,
पवनपुत्र हनुमान है।।
राम काज करने में ये,
करते नही विलम्ब है,
राम नाम के सुमिरन में,
इनको परम आनंद है,
राम सियाराम सियाराम,
जय जय राम,
राम सियाराम सियाराम,
जय जय राम,
राम काज करने में ये,
करते नही विलम्ब है,
राम नाम के सुमिरन में,
इनको परम आनंद है,
श्री राम नाम ले,
पार सागर किया,
खोज सीता की करी,
लंका जार दिया,
अतुलित बल धाम,
वीर बलवान है,
हृदय मे जिनके,
बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि,
पवनपुत्र हनुमान है।।
हृदय में जिनके,
बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि,
पवनपुत्र हनुमान है,
भक्तों में भक्त हनुमान जी,
सबसे महान है,
हृदय मे जिनके,
बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि,
पवनपुत्र हनुमान है।।
📖 Related: पैदल आस्या रे रुणिचे वाला थारी नगरी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
हृदय में जिनके बसते सीताराम है भजन Video
हृदय में जिनके बसते सीताराम है भजन Video
स्वर मनीष पाण्डेय।