हुई मतलबी है आज दुनिया किसी का कोई सगा नहीं है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 हुई मतलबी है आज दुनिया किसी का कोई सगा नहीं है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 हुई मतलबी है आज दुनिया किसी का कोई सगा नहीं है Video
हुई मतलबी है आज दुनिया किसी का कोई सगा नहीं है लिरिक्स
Hui Matlabi Hai Aaj Duniya
हुई मतलबी है आज दुनिया किसी का कोई सगा नहीं है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: है जिंदगी कितनी खूबसूरत।
हुई मतलबी है आज दुनिया,
किसी का कोई सगा नहीं है,
हुए है अपनों से लोग आहत,
हुए है अपनों से लोग आहत,
है किसका दिल जो फटा नहीं है,
हुई मतलबी हैं आज दुनिया,
किसी का कोई सगा नहीं है।।
नहीं किसी का है अब भरोसा,
की करदे कोई कहाँ पे धोखा,
नए ज़माने की है हकीकत,
किसी के मन में दया नहीं है,
हुई मतलबी हैं आज दुनिया,
किसी का कोई सगा नहीं है।।
पिता का दुश्मन बना है बेटा,
की भाई भाई का शीश काटे,
करा दे पत्नी पति की हत्या,
ये काम कोई नया नहीं है,
हुई मतलबी हैं आज दुनिया,
किसी का कोई सगा नहीं है।।
यहाँ है झूठों का बोलबाला,
है सच के मुंह पे तो सिर्फ ताला,
तू क्यों गरीबों का जिस्म नोचे,
अमीर तुझमें हया नहीं है,
हुई मतलबी हैं आज दुनिया,
किसी का कोई सगा नहीं है।।
है प्यार भाई बहन का गायब,
सत्येंद्र नफरत यहाँ दिलों में,
अनुज मोहब्बत का नाम धोखा,
है कौन विष से भरा नहीं है,
हुई मतलबी हैं आज दुनिया,
किसी का कोई सगा नहीं है।।
हुई मतलबी है आज दुनिया,
किसी का कोई सगा नहीं है,
हुए है अपनों से लोग आहत,
हुए है अपनों से लोग आहत,
है किसका दिल जो फटा नहीं है,
हुई मतलबी हैं आज दुनिया,
किसी का कोई सगा नहीं है।।
📖 Related: बाला जी बड़े पॉवरफुल है | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans
हुई मतलबी है आज दुनिया किसी का कोई सगा नहीं है Video
हुई मतलबी है आज दुनिया किसी का कोई सगा नहीं है Video