हमको भी दे सहारा ओ हारे के सहारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
हमको भी दे सहारा ओ हारे के सहारे लिरिक्स
Humko Bhi De Sahara O Haare Ke Sahare
हमको भी दे सहारा ओ हारे के सहारे लिरिक्स (हिन्दी)
ओ श्याम खाटू वाले,
कबसे तुम्हे पुकारे,
हमको भी दे सहारा,
ओ हारे के सहारे।।
तर्ज: कह देना सांवरे से।
गम की इन आँधियों में,
तिनका भी ना बचा है,
जो कुछ था पास मेरे,
सबकुछ ही लूट चूका है,
सबकुछ ही लूट चूका है,
बाकी है लाज इसको,
गर हो सके बचा ले,
हमको भी दें सहारा,
ओ हारे के सहारे।।
पतवार थामने का,
हाथों में दम नहीं है,
आजा कन्हैया नौका,
मजधार में फसी है,
मजधार में फसी है,
बनकर के माझी इसका,
ले चल इसे किनारे,
हमको भी दें सहारा,
ओ हारे के सहारे।।
आँखों से नीर की अब,
बरसात हो रही है,
क्यों देर कर रहे हो,
सांसे भी खो रही है,
सांसे भी खो रही है,
आकर कमल को अपने,
सीने से तू लगा ले,
हमको भी दें सहारा,
ओ हारे के सहारे।।
ओ श्याम खाटू वाले,
कबसे तुम्हे पुकारे,
हमको भी दे सहारा,
ओ हारे के सहारे।।
हमको भी दे सहारा ओ हारे के सहारे Video
हमको भी दे सहारा ओ हारे के सहारे Video
📖 Related: एक बे आणां होगा हो बाबा लाल लंगोटे आले Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs