इतना प्यारा तुझे किसने सजाया श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 इतना प्यारा तुझे किसने सजाया श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 इतना प्यारा तुझे किसने सजाया श्याम भजन Video
इतना प्यारा तुझे किसने सजाया श्याम भजन लिरिक्स
Itna Pyara Tujhe Kisne Sajaya
इतना प्यारा तुझे किसने सजाया श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कितना प्यारा तुझे।
इतना प्यारा तुझे,
किसने सजाया,
दिल करे देखता रहूं,
है श्रृंगार निराला तेरा,
है दरबार निराला,
दूल्हा सा बन बैठा,
देखो अपना खाटू वाला,
प्यारा प्यारा तुझे,
किसने सजाया,
दिल करे देखता रहूं।।
पचरंगी पगड़ी पे,
मोरपंख प्यारी,
केसर का तिलक लगा,
कानो में बाली,
कजरारे तेरे नैना,
अधरों पे सोहे बैना,
लट घुंघराली काली काली,
गल वैजन्ती माला,
दूल्हा सा बन बैठा,
देखो अपना खाटू वाला,
ईतना प्यारा तुझे,
किसने सजाया,
दिल करे देखता रहूं।।
केसरिया बागे पे,
फूलों की लड़िया,
अंतर की खुशबु से,
महके ये दुनिया,
जो भी देखे सुध भुलाए,
वो दीवाना होता जाए,
लीला घोडा छमछम नाचे,
होकर के मतवाला,
दूल्हा सा बन बैठा,
देखो अपना खाटू वाला,
ईतना प्यारा तुझे,
किसने सजाया,
दिल करे देखता रहूं।।
गोलू का प्यारा है,
कलयुग अवतारी,
पर्चो से परिचित है,
ये दुनिया सारी,
कहा जिसने सच ही कहा है,
श्याम जैसा कोई ना है,
पल में किस्मत चमका दे,
ऐसा जादूगारा,
दूल्हा सा बन बैठा,
देखो अपना खाटू वाला,
ईतना प्यारा तुझे,
किसने सजाया,
दिल करे देखता रहूं।।
इतना प्यारा तुझे,
किसने सजाया,
दिल करे देखता रहूं,
है श्रृंगार निराला तेरा,
है दरबार निराला,
दूल्हा सा बन बैठा,
देखो अपना खाटू वाला,
प्यारा प्यारा तुझे,
किसने सजाया,
दिल करे देखता रहूं।।
इतना प्यारा तुझे किसने सजाया श्याम भजन Video
इतना प्यारा तुझे किसने सजाया श्याम भजन Video
📖 Related: क्या पाया क्या छोड़ा हनुमान जी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs