जब दर पे श्याम बुलाने लगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
This beautiful bhajan, “जब दर पे श्याम बुलाने लगे”, is a heartfelt devotional song written and sung by Sardar Romi. The lyrics of the bhajan are a poignant expression of devotion to Lord Shyam (Krishna), describing the moment when the Lord calls out to the devotee, beckoning them to come closer.
Sardar Romi is a talented singer-songwriter known for his soulful voice and thought-provoking lyrics. His music often explores themes of spirituality, love, and devotion, and has resonated with audiences across the globe. This bhajan is a testament to his skill as a writer and singer, and his ability to evoke emotions and create a sense of connection with the divine.
The bhajan’s title, “जब दर पे श्याम बुलाने लगे”, translates to “When Shyam calls out to me at my doorstep”, and the lyrics beautifully capture the longing and yearning of the devotee to be reunited with the Lord.
जब दर पे श्याम बुलाने लगे लिरिक्स (हिन्दी)
जब दर पे श्याम बुलाने लगे,
जीने का मजा तुम्हें आने लगे,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया।।
अटकी ये जीवन गाड़ी जब चल जाए,
दुखों की घड़ी सर से जब टल जाए,
बाबा की याद सताने लगे,
तुम्हें दर पे श्याम बुलानें लगे,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया।।
दुनिया के तानों से ना तुम घबराना,
सच्चे दिल से बाबा को अर्ज लगाना,
जग वाले पास बिठाने लगे,
तुम्हें दर पे श्याम बुलानें लगे,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया।।
📖 Related: मैया देने वाली है हम लेने वाले है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
ये तो बदलता है हाथों की लकीरें,
खाटू में सुधरती है बिगड़ी तकदीरे,
तेरी किस्मत रंग दिखाने लगे,
तुम्हें दर पे श्याम बुलानें लगे,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया।।
कलयुग में इनके जैसा देव नहीं है,
रोमी ने हरदम सच्ची बात कही है,
जब श्याम श्याम दिल गाने लगे,
जब श्याम श्याम दिल गाने लगे,
तुम्हें दर पे श्याम बुलानें लगे,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया।।
जब दर पे श्याम बुलाने लगे,
जीने का मजा तुम्हें आने लगे,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया,
कह देना बाबा तेरा शुक्रिया।।
जब दर पे श्याम बुलाने लगे Video
जब दर पे श्याम बुलाने लगे Video
Singer & Writer – Sardar Romi