जबसे हुई है तेरी मेहरबानी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जबसे हुई है तेरी मेहरबानी भजन लिरिक्स
Jab Se Hui Hai Teri Meherbani Bhajan
जबसे हुई है तेरी मेहरबानी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
जबसे हुई है,
तेरी मेहरबानी,
तुमने बदल दी ये दुनिया,
बदली ज़िंदगानी।।
तेरी कृपा के साये में रहकर,
रहती ना मुझको कोई फिकर है,
खाटू वाले तुमने हमेशा,
रखी है मुझपे अपनी नज़र है,
खो गए दुःख अब,
बीती कहानी,
तुमने बदल दी ये दुनिया,
बदली ज़िंदगानी।।
ना जाने किस बात पे खुश हो,
तुमने मुझको है अपनाया,
अपनी दया के फूल से तुमने,
जीवन बगिया को महकाया,
शुकर करूँ तेरा,
शीश के दानी,
तुमने बदल दी ये दुनिया,
बदली ज़िंदगानी।।
प्यार मिला दरबार मिला तेरा,
अपनी किस्मत पे इतराऊं,
इतनी खुशियां पाई है तुमसे,
हर पल मैं तो मौज मनाऊं,
आये ना कुंदन,
आँख में पानी,
तुमने बदल दी ये दुनिया,
बदली ज़िंदगानी।।
जबसे हुई है,
तेरी मेहरबानी,
तुमने बदल दी ये दुनिया,
बदली ज़िंदगानी।।
Singer Sumitra Banerjee
जबसे हुई है तेरी मेहरबानी भजन Video
जबसे हुई है तेरी मेहरबानी भजन Video
📖 Related: राम नाम को ओढ़ दोसालो | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans