ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

जब श्याम मुस्कुराये गोपियों का चित चुराए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 28, 2024
जब श्याम मुस्कुराये गोपियों का चित चुराए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

जब श्याम मुस्कुराये गोपियों का चित चुराए लिरिक्स

Jab Shyam Muskuraye Gopiyon Ka Chit Churaye

जब श्याम मुस्कुराये गोपियों का चित चुराए लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: दिल में तुझे बिठा के।

जब श्याम मुस्कुराये,
गोपियों का चित चुराए,
ऐसी छवि पे वारी,
जाऊं सदा बिहारी।।

झम नैनो से बरसे देखो,
प्रेम भरा ये सावन,
प्रेम के रंग में भीग गई मैं,
हो गया तन मन पावन,
मुझपे करुणा दृष्टि रखना,
ऐ मेरे मन मोहन,
श्याम पलकें जब गिराए,
और पलकें जब उठाये,
ऐसी निगाह पे वारी,
जाऊं सदा बिहारी,
ऐसी छवि पे वारी,
जाऊं सदा बिहारी।।

काली लटे है माथे पे इनके,
चंद्र तिलक मन भावे,
अधरों पे है श्याम की मुरली,
सबकी सुध बिसरावे,
मोर मुकुट तेरे शीश पे सोहे,
गल बैजंती माला,
श्याम मुरली मधुर बजाये,
राधा भी दौड़ी आये,
ऐसी वेणु पे वारी,
जाऊं सदा बिहारी,
ऐसी छवि पे वारी,
जाऊं सदा बिहारी।।

इनके हाथों में मेहन्दी सोहे,
पाँव में पैजनिया,
नाक में इनके मोतियाँ बिराजे,
हाथों में कंगनिया,
चाल तेरी मन मोहे सदा,
नैनन में ये बस जाए,
साँसों में तुम समाये,
मुस्कान महिमा गाये,
मेरे श्याम पे मैं वारी,
जाऊं सदा बिहारी,
ऐसी छवि पे वारी,
जाऊं सदा बिहारी।।

जब श्याम मुस्कुराये,
गोपियों का चित चुराए,
ऐसी छवि पे वारी,
जाऊं सदा बिहारी।।

जब श्याम मुस्कुराये गोपियों का चित चुराए Video

जब श्याम मुस्कुराये गोपियों का चित चुराए Video

📖 Related: बंसी वाले कान्हा तेरी याद आवे से | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state