जब तू है पालनहार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जब तू है पालनहार भजन लिरिक्स
Jab Tu Hai Palanhar
जब तू है पालनहार भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: सावन का महीना।
करूँ फिकर क्यों बाबा,
जब तू है पालनहार,
तेरे भरोसे चलता,
मेरा सारा कारोबार।।
सेठों का सेठ है तू,
मैं हूँ भिखारी,
कैसी गजब है बाबा,
तेरी मेरी यारी,
कहता जहान ये सारा,
तू है यारो का यार,
तेरे भरोसे चलता,
मेरा सारा कारोबार।।
पल में बनाते हो,
रंक से राजा,
जो भी सच्चे मन से बाबा,
द्वारे तेरे आता,
कैसे बताऊँ हमको,
करता है कितना प्यार,
तेरे भरोसे चलता,
मेरा सारा कारोबार।।
बड़ा ही दयालु है,
तुमको बताऊं,
यारी है पक्की इसकी,
तुम्हे समझाऊं,
साथ नहीं छोड़ेगा,
जो दर आए एक बार,
तेरे भरोसे चलता,
मेरा सारा कारोबार।।
रोहिला को तुमने बाबा,
गले से लगाया,
सम्मान बाबा जग में,
नादाँ को दिलाया,
हर ग्यारस को बाबा,
मैं आता तेरे द्वार,
तेरे भरोसे चलता,
मेरा सारा कारोबार।।
करूँ फिकर क्यों बाबा,
जब तू है पालनहार,
तेरे भरोसे चलता,
मेरा सारा कारोबार।।
जब तू है पालनहार भजन Video
जब तू है पालनहार भजन Video
📖 Related: आजा हो आजा खाटू वाले रखवाले आ जाओ श्याम प्यारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs