जबसे मैया जी तेरा द्वार मिला भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जबसे मैया जी तेरा द्वार मिला भजन लिरिक्स
Jabse Maiya Ji Tera Dwar Mila
जबसे मैया जी तेरा द्वार मिला भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज तुने ओ रंगीले कैसा।
जबसे मैया जी तेरा द्वार मिला,
खिला खिला खिला मेरा मन खिला,
चरणों का तेरे मैंने अमृत पिया,
जब से मैया जी तेरा द्वार मिला,
खिला खिला खिला मेरा मन खिला।।
ये भी देखे दर दर का भटकना छूट गया।
सबको बताऊं मैं हर्षाऊँ,
माँ ने बदल डाली दुनिया,
गले से लगाया मुझे दिखलाया,
मतलब की ये दुनिया,
दर पे बुला के खूब दिया,
जब से मैया जी तेरा द्वार मिला,
खिला खिला खिला मेरा मन खिला।।
जब मेरी मैया पकड़े हैं बईयाँ,
आए नहीं दुख जीवन में,
जब लहराए चुनरी की छइयाँ,
रहे नहीं कोई संकट में,
सर को झुका मैंने वंदन किया,
जब से मैया जी तेरा द्वार मिला,
खिला खिला खिला मेरा मन खिला।।
मेरी हर सांसे नाम है तेरे,
जैसे चला ले मुझको,
मन में मेरे भाव बहुत है,
पढ़ना होगा तुझको,
स्मिता पे तूने जादू किया,
जब से मैया जी तेरा द्वार मिला,
खिला खिला खिला मेरा मन खिला।।
जबसे मैया जी तेरा द्वार मिला,
खिला खिला खिला मेरा मन खिला,
चरणों का तेरे मैंने अमृत पिया,
जब से मैया जी तेरा द्वार मिला,
खिला खिला खिला मेरा मन खिला।।
Singer Situ Rajasthani
Lyrics Smita Sharma
जबसे मैया जी तेरा द्वार मिला भजन Video
जबसे मैया जी तेरा द्वार मिला भजन Video
📖 Related: राम नाम को ओढ़ दोसालो | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans