जन जन के प्रभु राम अवध आये है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जन जन के प्रभु राम अवध आये है लिरिक्स
Jan Jan Ke Prabhu Ram Awadh Aaye Hai
जन जन के प्रभु राम अवध आये है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: गली गली ऐलान होना चाहिए।
जन जन के प्रभु राम,
अवध आये है,
सिया लखन को,
साथ में लाए है,
सिया लखन को,
साथ में लाए है।।
भव्य बना प्रभु राम का मंदिर,
बैठे राम सिंहासन,
राम राज्य आया है अब तो,
चलेगा राम का शाशन,
ख़ुशी से चेहरे सबके,
मुस्काए है,
सिया लखन को,
साथ में लाए है।।
रंगी अयोध्या राम के रंग में,
शुभ दिन आज है आया,
जिधर भी देखो सत्य सनातन,
का भगवा लहराया,
राजा रूप में,
राम को पाए है,
सिया लखन को,
साथ में लाए है।।
आगे आगे चले है बजरंग,
लाल ध्वजा लहराते,
जय श्री राम का जयकारा वो,
अपनी धुन में लगाते,
इनकी जुबां पे राम ही,
बस छाए है,
सिया लखन को,
साथ में लाए है।।
बदल गया है पल में नज़ारा,
पुरे अयोध्या धाम का,
मस्त मगन हो झूमे संजय,
बच्चा बच्चा राम का,
लौट के कुंदन,
राम घर आए है,
सिया लखन को,
साथ में लाए है।।
जन जन के प्रभु राम,
अवध आये है,
सिया लखन को,
साथ में लाए है,
सिया लखन को,
साथ में लाए है।।
जन जन के प्रभु राम अवध आये है Video
जन जन के प्रभु राम अवध आये है Video
📖 Related: देखो कन्या बन के आ गई | Lyrics, Video | Durga Bhajans