ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 2, 2024
जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी लिरिक्स

Janamdin Khatu Wale Ka Manane Aa Gaye Hum Bhi

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: लगन तुमसे लगा बैठे।

जन्मदिन खाटू वाले का,
मनाने आ गए हम भी,
उन्ही के दर पे इक दीपक,
जलाने आ गए हम भी।।

ये दशकों से तमन्ना थी,
तेरा दीदार हो जाए,
तो फिर इस बार अपना दुःख,
सुनाने आ गए हम भी,
जनमदिन खाटू वाले का,
मनाने आ गए हम भी।।

मेवा मिश्री माखन का केक,
श्याम बाबा लाए है,
बंटेगा केक भक्तों में,
जो खाने आ गए हम भी,
जनमदिन खाटू वाले का,
मनाने आ गए हम भी।।

मुझे मालूम है दुनिया की,
बिगड़ी तू बनाता है,
तेरे दरबार में ये सर,
झुकाने आ गए हम भी,
जनमदिन खाटू वाले का,
मनाने आ गए हम भी।।

तुम्हारे भोग की खातिर,
नहीं देवेंद्र है कुछ भी,
अनुज कुछ फूल श्रद्धा के,
चढ़ाने आ गए हम भी ,
जनमदिन खाटू वाले का,
मनाने आ गए हम भी।।

सुगन्धित खुशबु फैली है,
जनम दिन श्याम धणी मेरे,
नगर गलियों को गुलशन सा,
सजाने आ गए हम भी,
जनमदिन खाटू वाले का,
मनाने आ गए हम भी।।

जन्मदिन खाटू वाले का,
मनाने आ गए हम भी,
उन्ही के दर पे इक दीपक,
जलाने आ गए हम भी।।

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी Video

जन्मदिन खाटू वाले का मनाने आ गए हम भी Video

📖 Related: मेरी कोरी चुनरिया आज श्याम क्यूँ रंग डाला भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state