जन्म दिवस ये तेरा तुम कैसे मनाओगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
Celebrate life and the joy of birthdays with the heartwarming bhajan “Janmdin Kaise Manaoge (जन्मदिन कैसे मनाओगे).” Sung by Vijay Goswami, this beautiful track, written by Sachin Tulsiyan and composed by Sonu Sharma, reflects on the true essence of celebrating one’s birth and the blessings of life. With visuals brought to life by Shyam Creations, this bhajan will inspire you to honor every moment with gratitude and devotion.
जन्म दिवस ये तेरा तुम कैसे मनाओगे लिरिक्स (हिन्दी)
जन्म दिवस ये तेरा,
तुम कैसे मनाओगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।
दर सज गया है तेरा,
घर मैं सजा दूंगा,
तेरे प्रेमियो को बाबा,
यहीं मैं बुला लूंगा,
सब कुछ होगा वैसा,
जैसा तुम चाहोगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।
दादा दादी माता पिता,
सब कैसे आएंगे,
घर जो पधारो सारे,
तुमसे मिल पाएंगे,
बैठ सभी के संग में,
क्या हंस बतलाओगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।
खाटू में कैसे तुमको,
समय मिल पाएगा,
घर पे पसंद का खाना,
चैन से खायेगा,
एक दिन साथ सचिन के,
क्या श्याम बीताओगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।
जन्म दिवस ये तेरा,
तुम कैसे मनाओगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।
जन्म दिवस ये तेरा तुम कैसे मनाओगे Video
जन्म दिवस ये तेरा तुम कैसे मनाओगे Video
Song Details:
- Song Title: Janmdin Kaise Manaoge (जन्मदिन कैसे मनाओगे)
- Voice: Vijay Goswami
- Lyrics: Sachin Tulsiyan
- Composer/Music: Sonu Sharma, Jaipur
- Video Production: Shyam Creations
- Special Thanks: Sachin Kinnariya
📖 Related: मैया तुम्हारे चरणों में मिलता है सच्चा सुख केवल Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs