जन्मा है गोपाला आयी है जन्माष्टमी आयी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 जन्मा है गोपाला आयी है जन्माष्टमी आयी लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 जन्मा है गोपाला आयी है जन्माष्टमी आयी Video
जन्मा है गोपाला आयी है जन्माष्टमी आयी लिरिक्स
Janma Hai Gopala Aayi Hai Janmashtami Aayi
जन्मा है गोपाला आयी है जन्माष्टमी आयी लिरिक्स (हिन्दी)
बांटो आज बधाई,
सब बांटो आज बधाई,
जन्मा है गोपाला,
आयी है जन्माष्टमी आयी।।
भक्तों के उद्धार की खातिर,
कृष्ण कन्हैया आया,
वृन्दावन में खुशियां छाई,
सबका मन हर्षाया,
सब थाल बजाओ मिलकर,
प्रकटे है कृष्ण कन्हाई,
जन्मा हैं गोपाला,
आयी है जन्माष्टमी आयी।।
मंद मंद मुस्काए देखो,
प्यारा श्याम सलोना,
कभी तो खेले बंसी के संग,
कभी तो खेल खिलौना,
कान्हा की देख के लीला,
माँ फुले नहीं समाई,
जन्मा हैं गोपाला,
आयी है जन्माष्टमी आयी।।
धन्य धन्य है गोकुल नगरी,
धन्य नन्द का अंगना,
स्वयं जहाँ पे झूल रहे है,
कृष्ण कन्हैया पलना,
सौरभ मधुकर अम्बर से,
देवों ने महिमा गाई,
जन्मा हैं गोपाला,
आयी है जन्माष्टमी आयी।।
बांटो आज बधाई,
सब बांटो आज बधाई,
जन्मा है गोपाला,
आयी है जन्माष्टमी आयी।।
जन्मा है गोपाला आयी है जन्माष्टमी आयी Video
जन्मा है गोपाला आयी है जन्माष्टमी आयी Video
Singer Saurabh & Keshav Madhukar
📖 Related: राधे श्याम रटो उमरिया थोड़ी है | Lyrics, Video | Krishna Bhajans