जन्मदिवस की बाईसा बधाई भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जन्मदिवस की बाईसा बधाई भजन लिरिक्स
Janmadivas Ki Baisa Badhai Ho
जन्मदिवस की बाईसा बधाई भजन लिरिक्स (हिन्दी)
आया जन्मदिन मंजू बाईसा का,
झूम रहा जग सारा,
पवित्र पावन दिन ये,
बाबोसा भक्त को प्यारा,
शक्ति स्वरूपा बाईसा,
कल्याण करने आई,
जिये हजारो साल बाईसा,
हम सब देते बधाई,
बधाई हो बधाई हो बधाई,
जन्मदिवस की बाईसा बधाई,
जन्मदिवस की बाईसा बधाई।।
संवाद बाबोसा भगवान की शक्ति,
जिनमे समाई है,
वो बाईसा जन कल्याण,
करने ही तो धरती पे आई है।
भक्त कहते है बाईसा की वाणी,
कभी खाली नही जाती,
उनके आशीर्वाद से,
मुरादे पूरी हो जाती।।
बाबोसा भगवान से जिनका,
बड़ा अटूट रिश्ता है,
कलयुग में मंजू बाईसा,
मानो एक फरिस्ता है,
एक नहीं लाखो भक्तो पर,
जिसने ममता लुटाई,
जिये हजारो साल बाईसा,
हम सब देते बधाई,
बधाई हो बधाई हो बधाई,
जन्मदिवस की बाईसा बधाई।।
संवाद जिनके सर पे बाईसा का हाथ है,
श्री बाबोसा उन भक्तो के साथ है।
जिनकी सिफारिश,
बाबोसा से बाईसा स्वयं करती है,
उनके घर मे हरपल,
होती खुशियो की बरसात है।
आपके जन्मदिन पर बाईसा,
सब भक्तो की यही अरदास है,
आप जिये हजारो साल,
साल के दिन हो पचास हजार।
बाईसा भक्तो के खातिर,
हरपल ध्यान लगाती है,
मनोकामना पूरी हो,
ऐसी अरदास लगाती है,
हर घर बाबोसा हो दिलबर,
ऐसी अलख जगाई,
घर घर जाकर बाबोसा की,
प्राण प्रतिस्ठा कराई,
बधाई हो बधाई हो बधाई,
जन्मदिवस की बाईसा बधाई।।
आया जन्मदिन मंजू बाईसा का,
झूम रहा जग सारा,
पवित्र पावन दिन ये,
बाबोसा भक्त को प्यारा,
शक्ति स्वरूपा बाईसा,
कल्याण करने आई,
जिये हजारो साल बाईसा,
हम सब देते बधाई,
बधाई हो बधाई हो बधाई,
जन्मदिवस की बाईसा बधाई,
जन्मदिवस की बाईसा बधाई।।
📖 Related: तू है हारे का सहारा मुझे लागे प्यारा प्यारा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
गायक श्री हर्ष व्यास मुम्बई।
लेखक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
जन्मदिवस की बाईसा बधाई भजन Video
जन्मदिवस की बाईसा बधाई भजन Video