जनमदिन कान्हा का जन्माष्टमी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जनमदिन कान्हा का जन्माष्टमी भजन लिरिक्स
Janmdin Kanha Ka
जनमदिन कान्हा का जन्माष्टमी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
जनमदिन कान्हा का,
जन्मदिन कान्हा का,
गोपाला का पलना झुलाओ,
आया खुशियों का मौका,
जन्मदिन कान्हा का,
जन्मदिन कान्हा का।।
के मच गया गोकुल में है हल्ला,
है जन्मा यशोमति के घर लल्ला,
हैप्पी वाला बर्थ डे आया,
सांवरिया नंदलाला का,
जन्मदिन कान्हा का,
जन्मदिन कान्हा का।।
आई रे आई जन्माष्टमी आई,
बांटो रे बांटो मिलकर आज बधाई,
झूमो झूमो नाचो खुशियां मनाओ,
आज भला शर्माना क्या,
जन्मदिन कान्हा का,
जन्मदिन कान्हा का।।
के सौरभ मधुकर भजन सुनाओ,
के नंदलाला का लाड़ लड़ाओ,
सारे ब्रज का लाड़ला ये,
गोकुल और बरसाना का,
जन्मदिन कान्हा का,
जन्मदिन कान्हा का।।
जनमदिन कान्हा का,
जन्मदिन कान्हा का,
गोपाला का पलना झुलाओ,
आया खुशियों का मौका,
जन्मदिन कान्हा का,
जन्मदिन कान्हा का।।
Singer Saurabh Madhukar
जनमदिन कान्हा का जन्माष्टमी भजन Video
जनमदिन कान्हा का जन्माष्टमी भजन Video
📖 Related: कृष्ण कन्हैया गिरधर श्याम | Lyrics, Video | Krishna Bhajans