जन्नत से प्यारा भारत हमारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जन्नत से प्यारा भारत हमारा लिरिक्स
Jannat Se Pyara Bharat Hamara
जन्नत से प्यारा भारत हमारा लिरिक्स (हिन्दी)
जन्नत से प्यारा भारत हमारा,
लहरा तिरंगा लगा,
लहरा तिरंगा लगा,
जय हिन्द का नारा,
जन्नत से प्यारा भारत हमारा।।
चरण पखारे सागर,
सर पे हिम ताज है,
संस्कृति है अनूठी,
जिसपे हमें नाज़ है,
कल कल बहती पावन,
गंगा की धारा,
जन्नत से प्यारा भारत हमारा।।
वीर सपूतों की,
भूमि यही है,
हिन्द से बढ़कर कोई,
देश नहीं है,
अपने वतन को माने,
आज जग सारा,
जन्नत से प्यारा भारत हमारा।।
भाषा हजारों कई,
धर्म यहाँ पर,
दुनिया में कही नहीं,
ढूंढ लो जा कर,
सद्भावना ने मिलकर,
मुल्क संवारा,
जन्नत से प्यारा भारत हमारा।।
जन्नत से प्यारा भारत हमारा,
लहरा तिरंगा लगा,
लहरा तिरंगा लगा,
जय हिन्द का नारा,
जन्नत से प्यारा भारत हमारा।।
जन्नत से प्यारा भारत हमारा Video
जन्नत से प्यारा भारत हमारा Video
📖 Related: मेरी लाज तुम्हारे हाथ है Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs