जप ले राधा राधा नाम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
जप ले राधा राधा नाम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

जप ले राधा राधा नाम भजन लिरिक्स

Jap Le Radha Radha Naam

जप ले राधा राधा नाम भजन लिरिक्स (हिन्दी)

जप ले राधा राधा नाम,
जप लें राधा राधा नाम,
मिले परमसुख परमशान्ति,
मिले परमसुख परमशान्ति,
मिले परमधन धाम,
जपलें राधा राधा नाम,
जपलें राधा राधा नाम।।

जो कोई राधा राधा टेरे,
राधा नाम की माला फेरे,
रोम रोम उसके रम जावे,
रोम रोम उसके रम जावे,
रस मय राधा नाम,
जपलें राधा राधा नाम,
जपलें राधा राधा नाम।।

जो कोई राधा राधा बोले,
गिरधर उसके पीछे डोले,
झूम झूम नाचे गावे,
झूम झूम नाचे गावे,
मुरलीधर घनश्याम,
जपलें राधा राधा नाम,
जपलें राधा राधा नाम।।

जो कोई राधा राधा गावे,
अंत समय यम पास ना आवे,
टल जावे हर मुश्किल उसकी,
टल जावे हर मुश्किल उसकी,
हो पूरण सब काम,
जपलें राधा राधा नाम,
जपलें राधा राधा नाम।।

जो कोई राधा राधा उचारे,
राधा नाम उसे पार उतारे,
मिले परम पद मोक्ष का द्वारा,
मिले परम पद मोक्ष का द्वारा,
मिले मधुप हरिधाम,
जपलें राधा राधा नाम,
जपलें राधा राधा नाम।।

जप ले राधा राधा नाम,
जप लें राधा राधा नाम,
मिले परमसुख परमशान्ति,
मिले परमसुख परमशान्ति,
मिले परमधन धाम,
जपलें राधा राधा नाम,
जपलें राधा राधा नाम।।

गायक श्री चित्र विचित्र जी महाराज।

जप ले राधा राधा नाम भजन Video

जप ले राधा राधा नाम भजन Video

Browse all bhajans by Baba Shri Chitra Vichitra ji Maharaj
See also  काँटों से भरी बगियाँ फूलो से संवारी है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India