Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jul 31, 2024
जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Immerse yourself in the soulful voice of Upasana Mehta as she sings the heartfelt bhajan ‘Kya Laya Kya Le Jayega’. This beautiful Shyam bhajan, with music by Binny Narang, is a poignant reflection on the transience of life and the importance of devotion.

Released under the label Upasana Mehta Bhajan and produced by Bhakti Sadhna, this Hindi devotional song is sure to touch your heart and inspire you to seek a deeper connection with the divine.

जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: जिस भजन में राम का।

जरा सोच समझ इस दुनिया में,
क्या लाया क्या ले जाएगा,
जो मिला तुझे बस यही मिला,
और यहीं पे ही रह जाएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।।

ये जग एक झूठा सपना है,
यहां कोई नहीं तेरा अपना है,
क्यों प्यार करे उनसे इतना,
जिनको तू छोड़ के जाएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।।

क्यों करता है मेरा मेरा,
तू खुद ही बता क्या है तेरा,
ये सारा जगत पराया है,
एक दिन तुझको ठुकराएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।।

धन जोड़ खजाने भर ले तू,
चाहे भी जतन कुछ कर ले तू,
पर अंत समय में काम तेरे,
इक राम का नाम ही आएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।।

📖 Related: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी Lyrics Bhajans Bhakti Songs

धन साचा राम के नाम का है,
एक नाम यही बस काम का है,
श्री राम की माला जप राही,
जीवन ये सफल हो जाएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।।

जरा सोच समझ इस दुनिया में,
क्या लाया क्या ले जाएगा,
जो मिला तुझे बस यही मिला,
और यहीं पे ही रह जाएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।।

जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा Video

जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा Video

⭐Song : Kya Laya Kya Le Jayega
⭐Singer : Upasana Mehta
⭐Music: Binny Narang
⭐Video: Shalini Sharma
⭐Label : Upasana Mehta Bhajan
⭐Producer: Bhakti Sadhna
⭐Category: Hindi Devotional (Shyam Bhajan)

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state