जय गिरधर गोपाला मेरा जय गिरधर गोपाला Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 जय गिरधर गोपाला मेरा जय गिरधर गोपाला लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 जय गिरधर गोपाला मेरा जय गिरधर गोपाला Video
जय गिरधर गोपाला मेरा जय गिरधर गोपाला लिरिक्स
Jay Girdhar Gopala Mera Jay Girdhar Gopala
जय गिरधर गोपाला मेरा जय गिरधर गोपाला लिरिक्स (हिन्दी)
जय गिरधर गोपाला मेरा,
जय गिरधर गोपाला,
जो कल्याण करे सब जग का,
भक्तन का रखवाला,
जय गिरधर गोपाला मेरां,
जय गिरधर गोपाला।।
रूप विराट दिखा अर्जुन को,
गीता ज्ञान बताया,
सारे जग को हे परमेश्वर,
कर्म का पाठ सिखाया,
हे कमलापति हे नारायण,
तू जग प्रतिपाला,
जय गिरधर गोपाला मेरां,
जय गिरधर गोपाला।।
द्रुपद सुता का चीर बढ़ाया,
गज की जान बचाई,
दुर्योधन के मेवा त्यागे,
साग विदुर घर खाई,
जब जब कष्ट पड़ा भक्तों पर,
तुमने आन सम्हाला,
जय गिरधर गोपाला मेरां,
जय गिरधर गोपाला।।
दीनो के दुख हरने वाले,
तुमको नमन हमारा,
निश दिन शीष झुकाता तुमको,
द्वारे इक दुखियारा,
राजेन्द्र को निज धूल चरण की,
दे दे दीनदयाला,
जय गिरधर गोपाला मेरां,
जय गिरधर गोपाला।।
जय गिरधर गोपाला मेरा,
जय गिरधर गोपाला,
जो कल्याण करे सब जग का,
भक्तन का रखवाला,
जय गिरधर गोपाला मेरां,
जय गिरधर गोपाला।।
गीतकार/गायक राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
जय गिरधर गोपाला मेरा जय गिरधर गोपाला Video
जय गिरधर गोपाला मेरा जय गिरधर गोपाला Video
📖 Related: रघुराई सब की खैर खबर ली | Lyrics, Video | Raam Bhajans