जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे लिरिक्स
Jay Jay Ganpati Gajanan Teri Jai Hove
जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तुझे याद ना मेरी।
जय जय गणपति गजानंद,
तेरी जय होवे,
जाऊं तोपे बलिहारी,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।।
रिद्धि सिद्धि के दाता,
आप कहाते हो,
बिगड़ी हम सब की,
बाबा आप बनाते हो,
जय जय गिरिजा के नंदन,
जय जय गिरिजा के नंदन,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।।
तेरा गजमुख रूप,
सभी भक्तों को भाया है,
सब देवो ने मिलकर,
गुणगान सुनाया है,
तेरी सुंदर मोहिनी मूरत,
तेरी सुंदर मोहिनी मूरत,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।।
सेवा में खड़े है तेरी,
आज पधारो जी,
गोते खाये ये नैया,
आज सम्भालो जी,
कही डूब ना जाये जीवन,
कही डूब ना जाये जीवन,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।।
जय जय गणपति गजानंद,
तेरी जय होवे,
जाऊं तोपे बलिहारी,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।।
स्वर / रचना मुकेश कुमार जी।
जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे Video
जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे Video
📖 Related: पर्वराज पर्युषण प्यारे हमें जगाने आये है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs