ओम जय शिव ओंकारा हर हर शिव ओंकारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
ओम जय शिव ओंकारा हर हर शिव ओंकारा लिरिक्स
Jay Jay Shiv Omkara Har Har Shiv Omkara
ओम जय शिव ओंकारा हर हर शिव ओंकारा लिरिक्स (हिन्दी)
ओम जय शिव ओंकारा,
हर हर शिव ओंकारा,
गंगा जटा समाए आपके,
जिसने जग तारा।।
जय भयहारक पातक तारक,
जय जय अविनाशी,
जय महेश जय आदिदेव,
जय जय कैलाशी,
कृपा आपकी से मिटता है,
मन का अंधियारा।।
जय त्रिपुरारी जय मदहारी,
भक्तन हितकारी,
जय डमरुधर जय नागेश्वर,
भोले भंडारी,
मेरी बड़ी भूल को प्रभु ने,
पल में निस्तारा।।
जो शिव को नाहीं समझे,
वह बड़ा है अज्ञानी,
पग पग पर वह ठोकर खाता,
ऐसा अभिमानी,
शिव कृपा से जगमग करता,
है यह जग सारा।।
ओम जय शिव ओंकारा,
हर हर शिव ओंकारा,
गंगा जटा समाए आपके,
जिसने जग तारा।।
गायक सुरेश वाडेकर जी।
लेखक / प्रेषक एन.आर नीलकंठ।
ओम जय शिव ओंकारा हर हर शिव ओंकारा Video
ओम जय शिव ओंकारा हर हर शिव ओंकारा Video
📖 Related: क्या क्या कहूँ मैं कृष्णा कन्हैया Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs