जीवन की नैया को मेरे श्याम चलाते है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जीवन की नैया को मेरे श्याम चलाते है लिरिक्स
Jeevan Ki Naiya Ko Mere Shyam Chalate Hai
जीवन की नैया को मेरे श्याम चलाते है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: एक प्यार का नगमा।
जीवन की नैया को,
मेरे श्याम चलाते है,
गम की हर आंधी को,
मेरे श्याम मिटाते है,
जीवन की नईया को,
मेरे श्याम चलाते है।।
नादान है हम सारे,
जो खुद पे गुमान करे,
सारी इस श्रष्टि को,
सांवरिया कमान करे,
सब खेल इन्ही के है,
ये ही सब रचाते है,
गम की हर आंधी को,
मेरे श्याम मिटाते है,
जीवन की नईया को,
मेरे श्याम चलाते है।।
हारा न कभी भी वो,
जिसने है नाम लिया,
अपने प्रेमी का ये,
हर हाल में काम किया,
मुश्किल की घड़ियों को,
आसान बनाते है,
गम की हर आंधी को,
मेरे श्याम मिटाते है,
जीवन की नईया को,
मेरे श्याम चलाते है।।
सुख दुःख आते जाते,
जीवन का हिस्सा है,
साथी जो श्याम बने,
बड़ा सुन्दर किस्सा है,
राकेश इनका बन जा,
जीवन जो सजाते है,
गम की हर आंधी को,
मेरे श्याम मिटाते है,
जीवन की नईया को,
मेरे श्याम चलाते है।।
जीवन की नैया को,
मेरे श्याम चलाते है,
गम की हर आंधी को,
मेरे श्याम मिटाते है,
जीवन की नईया को,
मेरे श्याम चलाते है।।
जीवन की नैया को मेरे श्याम चलाते है Video
जीवन की नैया को मेरे श्याम चलाते है Video
📖 Related: मेरा तार हरी से जोड़े ऐसा कोई संत मिले भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs