जीवन में जो चाहो सुख पाना हरि नाम कभी ना बिसराना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 जीवन में जो चाहो सुख पाना हरि नाम कभी ना बिसराना लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 जीवन में जो चाहो सुख पाना हरि नाम कभी ना बिसराना Video
The bhajan “Jeevan Me Jo Chaho Sukh Pana” is a soulful and inspiring devotional song sung by Pujya Shri Avdhesh Ji Maharaj. With its meaningful lyrics and spiritual depth, the bhajan guides listeners toward a path of contentment and peace in life.
जीवन में जो चाहो सुख पाना हरि नाम कभी ना बिसराना लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: दीदी तेरा देवर।
जीवन में जो चाहो सुख पाना,
हरि नाम कभी ना बिसराना,
दिव्य ज्योति मन में जलाना,
हरि नाम कभी ना बिसराना।।
जलाई विधाता ने जीवन की ज्योति,
ये नर तन समझ लेना अनमोल मोती,
जो नेकी बदी तू यहाँ पर कमाता,
वहां उसकी पल पल है निगरानी होती,
वहां उसकी पल पल है निगरानी होती,
लेखा जोखा होगा चुकाना,
हरि नाम कभी न बिसराना।।
बनी आज है कल बनी ना रहेगी,
छनी आज है कल छनी ना रहेगी,
सदा रात में चांदनी न रहेगी,
ये दौलत की चादर तनी ना रहेगी,
ये दौलत की चादर तनी ना रहेगी,
खाली हाथ होगा तुम्हें जाना,
हरि नाम कभी न बिसराना।।
जीवन में जो चाहो सुख पाना,
हरि नाम कभी न बिसराना,
दिव्य ज्योति मन में जलाना,
हरि कथा कभी ना बिसराना।।
जीवन में जो चाहो सुख पाना हरि नाम कभी ना बिसराना Video
जीवन में जो चाहो सुख पाना हरि नाम कभी ना बिसराना Video
स्वर आनंद भूषण जी महाराज।
🎵 Bhajan Title: Jeevan Me Jo Chaho Sukh Pana
🎤 Singer: Pujya Shri Avdhesh Ji Maharaj
📖 Related: मैया तुम्हारे चरणों में मिलता है सच्चा सुख केवल Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs