झांकी बाबा श्याम की भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
झांकी बाबा श्याम की भजन लिरिक्स
Jhanki Baba Shyam Ki
झांकी बाबा श्याम की भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: सांवली सूरत पे।
आओ रे भक्तों निहारे,
झांकी बाबा श्याम की,
इनकी झांकी पर न्योछावर,
इनकी झांकी पर न्योछावर,
शोभा चारो धाम की,
आओ रे भक्तों निहारे,
झाँकी बाबा श्याम की।।
दे दिया निज शीश जिसने,
दूसरों के वास्ते,
मूरति है सामने उस,
पांडव कुल बलधाम की,
आओ रे भक्तों निहारे,
झाँकी बाबा श्याम की।।
विश्व नैया के खिवैया,
श्याम बनकर आ गए,
काशी मथुरा द्वारिका सम,
भूमि खाटू धाम की,
आओ रे भक्तों निहारे,
झाँकी बाबा श्याम की।।
कष्ट सारे ही मिटे,
हर तरह निश्चिन्त हो,
ज्योत जो भी है जगाते,
श्याम जी के नाम की,
आओ रे भक्तों निहारे,
झाँकी बाबा श्याम की।।
कौन महिमा कह सके,
जगदीश अनुपम रूप की,
सुर मीरा श्याम जी के,
तुलसी जी के राम की,
आओ रे भक्तों निहारे,
झाँकी बाबा श्याम की।।
आओ रे भक्तों निहारे,
झांकी बाबा श्याम की,
इनकी झांकी पर न्योछावर,
इनकी झांकी पर न्योछावर,
शोभा चारो धाम की,
आओ रे भक्तों निहारे,
झाँकी बाबा श्याम की।।
झांकी बाबा श्याम की भजन Video
झांकी बाबा श्याम की भजन Video
📖 Related: भरलो भरलो झोलियाँ आके बाबा के दरबार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs