जिनके वश में सदा राम रहते है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जिनके वश में सदा राम रहते है भजन लिरिक्स
Jinke Vash Me Sada Ram Rahte Hai
जिनके वश में सदा राम रहते है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
जिनके वश में सदा राम रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।
माता अंजनी के लाल,
ये तो करते कमाल,
तन में सिंदूर डाल,
रंगे रहते लाल लाल,
राम रंग में ही ये तो रंगे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।
जिनका सुमिरण करे,
क्षण में भवसिंधु पार,
जिनकी शक्ति अपार,
महिमा अगम अपार,
राम नाम में सदा ही रमे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।
चीर सीना सभा में,
दिखा डाला,
राम का नाम कैसा,
बता डाला,
मन मानस में राम बसे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।
जिनके वश में सदा राम रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।
गायक मनीष कुमार मानस।
जिनके वश में सदा राम रहते है भजन Video
जिनके वश में सदा राम रहते है भजन Video
📖 Related: लक्ष्मी जी वारो नजर उतारो आज मेरे बाबा घर आए है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs