जो राम का नहीं किसी काम का नहीं भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जो राम का नहीं किसी काम का नहीं भजन लिरिक्स
Jo Ram Ka Nahi Kisi Kaam Ki Nahi
जो राम का नहीं किसी काम का नहीं भजन लिरिक्स (हिन्दी)
वो नमस्ते दुआ और,
सलाम का नहीं,
जो राम का नहीं,
किसी काम का नहीं।।
दुनिया के लोग हमें,
कितना भी कोसे,
रहते है मस्त हम,
राम के भरोसे,
डर हमको किसी,
परिणाम का नहीं,
जो राम का नही,
किसी काम का नहीं।।
राम जी के सेवक तो,
वो ही असल है,
जो राम से ही शीतल,
और राम से सरल है,
लोभ उसे रुतबे और,
नाम का नहीं,
जो राम का नही,
किसी काम का नहीं।।
छोटी सी बात तुम्हे,
सोनू बताएं,
जो राम को रिझाए,
वही हनुमत को भाए,
राम के बिना वो,
हनुमान का नहीं,
जो राम का नही,
किसी काम का नहीं।।
वो नमस्ते दुआ और,
सलाम का नहीं,
जो राम का नहीं,
किसी काम का नहीं।।
जो राम का नहीं किसी काम का नहीं भजन Video
जो राम का नहीं किसी काम का नहीं भजन Video
📖 Related: ले ले सुवा हरी नाम नाम लिया तिर जासी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs