कबीर अमृतवाणी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
Experience the divine wisdom of Sant Kabir’s timeless teachings with the soulful bhajan ‘Kabir Amritwani’. Sung by the revered Debashis Das Gupta, this sacred rendition is a poignant expression of devotion and spiritual awakening. With traditional lyrics that have been passed down through the ages and music direction by Shailendra Bhartti, this bhajan is a treasure trove of spiritual guidance and solace.
Let the soothing melody and heartfelt vocals transport you to a realm of inner peace and enlightenment.
कबीर अमृतवाणी लिरिक्स (हिन्दी)
कबीर अमृतवाणी लिरिक्स,
गुरु गोविंद दोऊ खड़े,
काके लागू पाय,
बलिहारी गुरु आपने,
गोविन्द दियो बताय।।
ऐसी वाणी बोलिए,
मन का आपा खोय,
औरन को शीतल करे,
आपहुं शीतल होय।।
बड़ा हुआ तो क्या हुआ,
जैसे पेड़ खजूर,
पंथी को छाया नहीं,
फल लागे अति दूर।।
निंदक नियरे राखिए,
आँगन कुटी छवाय,
बिन पानी साबुन बिना,
निर्मल करे सुभाय।।
बुरा जो देखन मैं चला,
बुरा न मिलिया कोय,
जो मन देखा आपना,
मुझसे बुरा ना कोय।।
दुःख में सुमिरन सब करे,
सुख में करे न कोय,
जो सुख में सुमिरन करे,
तो दुःख काहे होय।।
माटी कहे कुम्हार से,
तू क्या रोंदे मोहे,
एक दिन ऐसा आएगा,
मैं रोंदूगी तोहे।।
मेरा मुझ में कुछ नहीं,
जो कुछ है सो तेरा,
तेरा तुझको सौंपता,
क्या लागे है मेरा।।
काल करे सो आज कर,
आज करे सो अब,
पल में परलय होयगी,
बहुरी करेगा कब।।
जाति न पूछो साधु की,
पूछ लिजिए ज्ञान,
मोल करो तलवार का,
पड़ी रहन दो म्यान।।
नहाये धोये क्या हुआ,
जो मन मैल न जाए,
मीन सदा जल में रहे,
धोये बास न जाए।।
📖 Related: अरे वंका रे पहाड़ो में बाबा धूणी परी तापे रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
पोथी पढ़ पढ़ जग मुआ,
पंडित भया न कोय,
ढाई आखर प्रेम का,
पढ़े सो पंडित होय।।
राम इतना दीजिये,
जामे कुटुंब समाये,
मैं भी भूखा ना रहूँ,
साधू ना भूखा जाए।।
माखी गुड़ में गड़ी रहे,
पंख रहे लिपटाए,
हाथ मले और सर धुने,
लालच बुरी बलाय।।
कबीर अमृतवाणी Video
कबीर अमृतवाणी Video
Singer Debashis Das Gupta
Kabir Amritwani
Singer: Debashis Das Gupta
Music Director: Shailendra Bhartti
Lyrics: Traditional
Album: Kabir Amritwani
Music Label: T-Series