कबसे खड़ा है दास तुम्हारा चौखट पे सरकार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 कबसे खड़ा है दास तुम्हारा चौखट पे सरकार लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 कबसे खड़ा है दास तुम्हारा चौखट पे सरकार Video
कबसे खड़ा है दास तुम्हारा चौखट पे सरकार लिरिक्स
Kabse Khada Hai Daas Tumhara Chokhat Pe Sarkar
कबसे खड़ा है दास तुम्हारा चौखट पे सरकार लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: चांदी जैसा रंग है।
कबसे खड़ा है दास तुम्हारा,
चौखट पे सरकार,
काहे देखे दूर दूर से,
बाथि घाल ले यार,
काहे देखे दूर दूर से,
बाथि घाल ले यार।।
दुनियादारी में सांवरिया,
मन खाए हिचकोले,
मैंने सुना तू प्रेम के बदले,
अपना सब कुछ तोले,
ना जाने फिर दुनिया बाबा,
इधर उधर क्यों डोले,
तेरे नाम की मस्ती में,
बजते है मन के तार,
काहे देखे दूर दूर से,
बाथि घाल ले यार।।
मेरी हिम्मत और भरोसा,
अब दातार तुम्ही हो,
जब भी जनम लूँ मैं सांवरिया,
तुझसे डोर बंधी हो,
हरपल मेरी अखियां तेरी,
राह में श्याम बिछी हो,
समझ गया मैं एक तू सच्चा,
झूठा सब संसार,
काहे देखे दूर दूर से,
बाथि घाल ले यार।।
किसी के तूने खेत है जोते,
किसी का भात भरा है,
किसी की कुटिया महल बनाई,
किसी की ढाल बना है,
ललित का मनवा भी तेरे,
उस प्रेम को तरस रहा है,
जन्मों की अब प्यास बुझाना,
होता इंतजार,
काहे देखे दूर दूर से,
बाथि घाल ले यार।।
कबसे खड़ा है दास तुम्हारा,
चौखट पे सरकार,
काहे देखे दूर दूर से,
बाथि घाल ले यार,
काहे देखे दूर दूर से,
बाथि घाल ले यार।।
कबसे खड़ा है दास तुम्हारा चौखट पे सरकार Video
कबसे खड़ा है दास तुम्हारा चौखट पे सरकार Video
📖 Related: मेरी कोरी चुनरिया आज श्याम क्यूँ रंग डाला भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs