ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

कहीं राम लिख दिया है कहीं श्याम लिख दिया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Dec 30, 2023
कहीं राम लिख दिया है कहीं श्याम लिख दिया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

कहीं राम लिख दिया है कहीं श्याम लिख दिया है लिरिक्स

Kahi Ram Likh Diya Hai Kahi Shyam Likh Diya Hai

कहीं राम लिख दिया है कहीं श्याम लिख दिया है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: तुझे भूलना तो चाहा।

कहीं राम लिख दिया है,
कही श्याम लिख दिया है,
सांसो के हर सिरे पर,
सांसो के हर सिरे पर,
तेरा नाम लिख दिया है,
कही राम लिख दिया हैं,
कही श्याम लिख दिया है।।

सीता हरण में रावण,
संग गिद्ध की लड़ाई,
जब गिर गया जटायू,
तब याद प्रभु की आई,
हिस्से में उसके प्रभु ने,
हिस्से में उसके प्रभु ने,
निज धाम लिख दिया है,
कही राम लिख दिया हैं,
कही श्याम लिख दिया है।।

पहुँचे दुखी सुदामा,
सुखधाम के दुवारे,
घनश्याम रो दिए थे,
जब दीनता निहारे,
क्षण भर में एक दुखी को,
क्षण भर में एक दुखी को,
धन धाम लिख दिया है,
कही राम लिख दिया हैं,
कही श्याम लिख दिया है।।

शबरी को क्या पता था,
क्या चीज है तपस्या,
बस राम राम कह कर,
हल कर ली सब समस्या,
देकर बिदाई प्रभु ने,
देकर बिदाई प्रभु ने,
विश्राम लिख दिया है,
कही राम लिख दिया हैं,
कही श्याम लिख दिया है।।

कहीं राम लिख दिया है,
कही श्याम लिख दिया है,
सांसो के हर सिरे पर,
सांसो के हर सिरे पर,
तेरा नाम लिख दिया है,
कही राम लिख दिया हैं,
कही श्याम लिख दिया है।।

📖 Related: हे गणनायक हे गजानन , हे गणनायक हे गजानन प्रथम तुमको नमन करें , प्रथम तुमको नमन करें Lyrics Bhajans Bhakti Songs

कहीं राम लिख दिया है कहीं श्याम लिख दिया है Video

कहीं राम लिख दिया है कहीं श्याम लिख दिया है Video

स्वर पूज्य राजन जी महाराज।
प्रेषक शैलेंद्र श्रीवास।
9926613601

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state