कई जन्मों से बुला रही हूं भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
“Experience the divine connection with the Almighty through the soul-stirring bhajan ‘कई जन्मों से बुला रही हूं’!
This powerful bhajan, sung by the revered बाबा चित्र विचित्र जी महाराज, is a heartfelt cry to the divine, seeking connection and guidance. With its mesmerizing melody and profound lyrics, ‘कई जन्मों से बुला रही हूं’ is a spiritual experience that will touch your soul and bring you closer to the divine. Listen and let the divine energy envelop you!”
कई जन्मों से बुला रही हूं भजन लिरिक्स (हिन्दी)
कई जन्मों से बुला रही हूं,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा,
नजरों से नजरें मिला भी ना पाए,
मेरी नजर का कुसूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हूं,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा।।
तुम ही तो मेरे मात पिता हो,
तुम ही तो मेरे बंधु सखा हो,
कितने नाते तुम संग जोडे,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हूं,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा।।
तुम ही तो मेरी आत्मा हो,
तुम ही तो मेरे परमात्मा हो,
मुझी में रहकर मुझी से पर्दा,
पर्दा हटाना जरूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हूं,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा।।
कभी बुलाते हो वृंदावन में,
कभी बुलाते हो मधुबन में,
अपने घर में रोज बुलाते,
मेरे घर आना जरूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हूं,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा।।
आंखों में बस गई तस्वीर तेरी,
दिल मेरा बन गया जागीर तेरी,
दास की विनती तुम्हारे आगे,
दर्श दिखाना जरूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हूं,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा।।
📖 Related: मेंहदी रची थारे हाथा मे Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs
कई जन्मों से बुला रही हूं,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा,
नजरों से नजरें मिला भी ना पाए,
मेरी नजर का कुसूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हूं,
कोई तो रिश्ता जरूर होगा।।
कई जन्मों से बुला रही हूं भजन Video
कई जन्मों से बुला रही हूं भजन Video
Bhajan Credits:
- Bhajan: कई जन्मों से बुला रही हूं
- Singer: बाबा चित्र विचित्र जी महाराज