Kali Kamli Wala Mera Yaar Latest Krishna Song HD Full Song Chitra Vichitra Saawariya
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Kali Kamli Wala Mera Yaar Latest Krishna Song HD Full Song Chitra Vichitra Saawariya
ओ गिरिधर, ओ काहना, ओ ग्वाला, नंदलाला,
मेरे मोहन, मेरे काहना, तू आ ना, तरसा ना ।
काली कमली वाला मेरा यार है,
मेरे मन का मोहन तू दिलदार है ।
तू मेरा यार है, मेरा दिलदार है ॥
मन मोहन मैं तेरा दीवाना, गाउँ बस अब यही तराना ।
श्याम सलोने तू मेरा रिजवार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है ॥
तू मेरा मैं तेरा प्यारे, यह जीवन अब तेरे सहारे ।
तेरे हाथ इस जीवन की पतवार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है ॥
पागल प्रीत की एक ही आशा, दर्दे दिल दर्शन का प्यासा ।
तेरे हर वादे पे मुझे ऐतबार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है ॥
तुझको अपना मान लिया है, यह जीवन तेरे नाम किया है ।
चित्र विचित्र को बस तुमसे ही प्यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है ॥