कन्हैया लाज बचा जाओ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
कन्हैया लाज बचा जाओ भजन लिरिक्स
Kanhaiya Laaj Bacha Jao
कन्हैया लाज बचा जाओ भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कन्हैया ले चल परली पार।
कन्हैया लाज बचा जाओ,
खिंच रहा मेरा चिर दुशासन,
आके बचा जाओ,
कन्हैया लाज बचा जाओं।।
द्रोपदी तुझको पुकार रही है,
रो रो नीर बहाय रही है,
दुखड़ा अपना सुनाए रही है,
धीर नही अब मोहन मुझमें,
जरा धीर बंधा जाओ,
कन्हैया लाज बचा जाओं।।
अपनो की मुझे आस नही है,
कोई दूसरी राह नही है,
खुद पर भी विश्वास नहीं है,
निर्बल हो गए हाथ ये मेरे,
जरा बल ही बढ़ा जाओ,
कन्हैया लाज बचा जाओं।।
लाज गई तो कुछ ना बचेगा,
मर मर कर फिर जीना पड़ेगा,
बहन पुकारे ओ मेरे भैया,
जरा कर्ज चुका जाओ,
कन्हैया लाज बचा जाओं।।
बहन की सुनकर दौड़ा आया,
चिर बढ़ाकर लाज बचाया,
हर एक को ये नजर ना आया,
गौतम कहता तेरी महिमा,
तुम ही सुना जाओ,
कन्हैया लाज बचा जाओं।।
कन्हैया लाज बचा जाओ,
खिंच रहा मेरा चिर दुशासन,
आके बचा जाओ,
कन्हैया लाज बचा जाओं।।
कन्हैया लाज बचा जाओ भजन Video
कन्हैया लाज बचा जाओ भजन Video
📖 Related: जय बुलाता चल बाला की | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans